top of page

कविता नमन करेंगे

  • Writer: Kishori Raman
    Kishori Raman
  • Jan 23, 2025
  • 1 min read

कर्पूरी ठाकुर जी महान थे

समाज वाद  की  जान  थे

फटी धोती और फटा कुर्ता

वे  शोषितों  के  सम्मान थे


जन  जन  के  वे नायक थे

और  वंचितों  के  चहेता थे

आजादी  की  लड़ी  लड़ाई

वे   ही   असली   नेता   थे


उनके  जीवन  का आधार

सादा जीवन  उच्च  विचार

राजनीति  में  सुचिता  हेतू

दी अग्नि परीक्षा बारम बार


सामंतवाद को आग लगाई

अंधविश्वास को धूल चटाई

हर गरीब को माना अपना

वंश  वाद की चिता जलाई


आरक्षण को लागू करवाया

पिछड़ों  को न्याय  दिलाया

बाबा  साहब  के सपने को

पूरा  कर के भी दिखलाया


शोषण का  प्रतिकार करेंगे

हरदिन उनको याद करेंगे

जुल्मों का  हम दहन करेंगे

हरदिन उनको नमन करेंगे



किशोरी रमण


आप सब खुश रहें, स्वस्थ रहें और मस्त रहें

अगर पोस्ट अच्छा लगे तो इसे लाइक और शेयर करें

 


 
 
 

1 Comment


Unknown member
Jan 24, 2025

सत् सत् नमन 🌺🙏

Like
Post: Blog2_Post

Subscribe Form

Thanks for submitting!

Contact:

+91 7903482571

  • Facebook
  • Twitter
  • LinkedIn

©2021 by मेरी रचनाये. Proudly created with Wix.com

bottom of page