top of page

चुनाव आ रहा है

  • Writer: Kishori Raman
    Kishori Raman
  • Sep 4
  • 1 min read

Updated: Sep 25

ree

क्या बात हुई क्या खबर आया है

हर ओर क्यों  कोलाहल छाया है

हमारे  नेता जो  ऐश  कर  रहे थे

वो हाथ जोड़े दरवाजे पे आया है

निठल्ले और ऊंघते  हुए लोगो मे

नया जोश और खुमार छा रहा है

लगता  है अब  चुनाव आ रहा है


ढेरों  समस्यायें  खड़ी है मुँह बायें

पर  हो  रही यहां  झूठी घोषणाएं

वादा धरती को स्वर्ग बनाने का है

और  सबको अमृत पिलाने का है

मयस्सर  नही है जिसे साफ पानी

अमृत की बात सुन ललचा रहा है

लगता  है अब  चुनाव  आ रहा है


धर्म  आज  व्यापार  हो  गया  है

गाली गलौज संस्कार  हो गया है

नेताओं को  तो फर्क नहीं पड़ता

पर सच यहां शर्मशार हो गया है

नरक बनी धरती पर यहां सबको

बाबाओं का  प्रवचन  भा  रहा है

लगता है  अब  चुनाव आ रहा है


राजनीति के अनपढ़ मदारी यहां

नफरत का  एजेंडा  चला  रहे है

सत्ता और  कुर्सी बचाने  के लिए

भाई  को  भाई  से लाडवा रहे है

संविधान  विरोधी आज  खुद को

वंचितों का खैरख्वाह बता रहा है

लगता  है अब चुनाव  आ रहा है



किशोरी रमण 


BE HAPPY....BE ACTIVE...BE FOCUSED...BE ALIVE

if you enjoyed this post, please like , follow,share and comments.

Please follow the blog on social media.link are on contact us page.









Comments


Post: Blog2_Post

Subscribe Form

Thanks for submitting!

Contact:

+91 7903482571

  • Facebook
  • Twitter
  • LinkedIn

©2021 by मेरी रचनाये. Proudly created with Wix.com

bottom of page